सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। जहां एक तरफ दक्षिण भारत में इस फिल्म के लिए जबरदस्त क्रेज दिखने की बात सामने आई, वहीं नॉर्थ इंडिया में भी 'कबाली' का जलवा कायम रहा। (सभी फोटो अनिल डोगरा, अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 5
rajinikanth movie kabali craze in dehradun
देहरादून के ओरियंट सिनेमा हॉल में कुछ इस तरह रजनीकांत के चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
3 of 5
rajinikanth movie kabali craze in dehradun
बारिश होने के बाद भी लोग भारी संख्या में शहर के सिनेमा हॉल पहुंचे। 80-100 करोड़ रुपये की लागत से बनी 'कबाली' रिलीज़ से पहले ही ब्रांड एसोसिएशन, सैटेलाइट राइट के ज़रिये 300 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
4 of 5
rajinikanth movie kabali craze in dehradun
'कबाली' के टिकट लेते फैंस। रजनीकांत की यह फिल्म दुनियाभर में 12,000 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज़ की जा रही है।
फिल्म रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर यह खबर आई कि 22 अगस्त को रजनीकांत की फिल्म देखने के लिए साउथ इंडिया में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। वहीं चेन्नई और मुंबई में 'कबाली' का पहला शो सुबह 3 बजे शुरू कर दिया गया।