हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने गांव की ओर मुड़े सौंग नदी के रुख को बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके तहत दो मशीनों की मदद से सौंग नदी में उतरकर सिंचाई महकमे ने कार्य शुरू कर दिया है। दूसरी ओर गांव में फंसे परिवारों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।