फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तालाब बनी देहरादून की सड़कें, पहाड़ में भूस्खलन से कई जगह रास्ते बंद, तस्वीरें...

Wed, 10 Jul 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड में देर रात से हो रही बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देहरादून की सड़के बारिश के बाद तालाब बन गई हैं। कई जगह पेड़ गिरने से जाम भी लग गया। वहीं पहाड़ में भी भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
मसूरी में भी तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई है। रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चेतावनी के बाद जिला प्रशासन द्वारा भी अलर्ट जारी आपदा प्रबंधन और राहत टीम को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रदेश के कई इलाकों में देर रात से बारिश शुरू हो गई है। राजधानी देहरादून समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश से मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। सात जिलों में अगले चार दिन भारी बारिश हो सकती है। 

4 of 8
मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार नौ जुलाई से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। विशेषकर राजधानी दून, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी और पौड़ी जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। 
विज्ञापन

5 of 8
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर टिपिन टॉप और अमरू बैंड में पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हो गया। चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियन्ता एनसी पाण्डेय ने बताया कि सुबह 7 बजे बजे रास्ता बंद हो गया है। जिसे खोला गया है, लेकिन लगातार बारिश होने के कारण सावधानी से चलने की जरूरत है। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में मानसून पहुंचने के बाद से मौसम विभाग लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी कर रहा है। इसको देखते हुए राज्य आपदा परिचालन केंद्र सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश भी जारी कर चुका है। 
विज्ञापन

7 of 8
मौसम केंद्र निदेशक के बिक्रम सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के ज्यादातर इलाकों में पहुंच चुका है। सक्रिय मानसून के चलते अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 12 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। उसके बाद मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। 
विज्ञापन

8 of 8
वहीं, देर रात से हो रही बारिश के कारण देवाल-खाता मार्ग भी बंद हो गया है। यह रास्ता 15 से अधिक गांव को जोड़ता है। रास्ता बंद होने के कारण लोगों का संपर्क टूट गया है। मसूरी-टिहरी बाईपास पर लक्ष्मण पुरी के पास सोमवार को दोपहर में भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हो गया, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें