मौसम विभाग ने महाशिवरात्रि पर यहां दो दिन झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बर्फबारी से ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश 11 फरवरी की शाम से शिवरात्रि के दिन 13 फरवरी की दोपहर तक जारी रह सकती है। चकराता, मसूरी और नैनीताल में बर्फबारी होगी। वहीं 12 फरवरी को देहरादून समेत पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि, इस बार बारिश कम ही हुई है। इससे गर्मी अभी से बढ़ने लगी है। मौसम में दिन और रात के तापमान में बहुत ज्यादा अंतर हो रहा है। लेकिन संभावना है कि 12 फरवरी से यहां दो दिन बारिश के आसार बन रहे हैं।