फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Warning: अगले 24 घंटे संभल कर रहें, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी हाड़ गलाने वाली ठंड

Wed, 24 Jan 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
rain in dehradun - फोटो : photo/paras negi
अगले 24 घंटे और भी ज्यादा ठंड बढ़ाने वाले हैं। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 7
snowfall in uttarakhand
प्रदेशभर में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही राजधानी दून में भी ठंड बढ़ गई। राजधानी में चार घंटे में 6.7 मिमी बारिश हुई। बारिश के बीच दोपहर के मुकाबले शाम तक तापमान में सात डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

3 of 7
rain in dehradun - फोटो : photo/paras negi
मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी में दोपहर करीब दो बजे से बारिश शुरू हो गई।

4 of 7
snowfall in uttarakhand
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो गई। बारिश और बर्फबारी के बीच राजधानी के पारे ने सात डिग्री से ज्यादा गोता खाया। ठंड के बीच बाजारों में शाम को जल्दी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Amar Ujala
करीब चार घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
snowfall
तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ पड़ने की संभावना है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। बारिश के बीच तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौसम - फोटो : amar ujala
दिनभर के तापमान पर एक नजर
सुबह 2:30-8.4
सुबह 5:30-7.8
सुबह 8:30-8.4
सुबह 11:30-19.4
दोपहर 2:30-14.8
शाम 5:30-11.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें