फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब ट्रेन और रेलवे स्टेशन में मिलेगी ये खास सुविधा

Sat, 12 May 2018 08:03 AM IST
अंकुर शर्मा, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
railway
केंद्र सरकार ट्रेन और रेलवे स्टेशन में ऐसी सुविधा देने जा रहा है जिसे जानकर महिलाएं राहत की सांस लेंगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नरेंद्र मोदी - फोटो : SELF
केंद्र सरकार वर्ष 2018 को महिला और बाल विकास सुरक्षा वर्ष के रूप में मना रहा है। इसके तहत रेल मंत्रालय भी ट्रेनों में महिलाओं को सुरक्षित और सुगम सफर देने के प्रयास में जुटा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सीसीटीवी
अब महिला कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बोगी, प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय के बाहर महिलाओं को अक्सर अभद्रता का सामना करना पड़ता है। महिला कोच में पुरुषों के घुसने से भी असुविधा होती है। इन घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहा है।

 

4 of 5
train
ये इंतजाम होंगे
= महिला कोच ट्रेन के बीचोंबीच लगाया जाएगा ताकि बोगी ऐसे स्थान पर पहुंचे जहां रोशनी हो।
= निर्भया फंड से 983 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
= भारतीय रेल सिंगल सिक्योरिटी एप बनाएगा।
= महिला हेल्प नंबर 182 को किया जा रहा है अपग्रेड।
= प्लेटफॉर्म पर महिला प्रतीक्षालय में भी लगेंगे सीसीटीवी कै मरे।
= 96 स्टेशनों पर सुरक्षा के एकीकृत इंतजाम जैसे बैगेज स्कैनर, मेटल डिटेक्टर आदि लगाए जाएंगे।
- रेलवे पुलिस बल  (आरपीएफ) में महिलाओं की भर्ती होगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cctv shimla
सुरक्षा इंतजामों की होगी त्रिस्तरीय जांच 
ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को सुरक्षा इंतजामों की त्रिस्तरीय निगरानी होगी। इंतजाम दुरुस्त हैं या नहीं, इसकी जांच रेलवे, जोनल, डिविजन स्तर पर की जाएगी। यदि कहीं चूक हुई  तो उसे बाकी स्तरों पर पकड़  लिया जाएगा।

ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आधुनिक और पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस बाबत सभी स्टेशनों पर निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी आदि का काम शुरू हो जाएगा।
- संजय यादव, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें