उत्तराखंड में विजय संकल्प सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अचानक माइक छोड़ा और सामने आकर अपना फटा कुर्ता दिखाने लगे। जानिए आखिर राहुल ने ऐसा क्यों किया?
विज्ञापन
2 of 7
rahul gandhi shows torn kurta
- फोटो : AmarUjala
राहुल गांधी सोमवार को ऋषिकेश के गुमानीवाला स्थित डीएसबी पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने पहुंचे थे। यहां पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को अमीरों की सरकार बताते हुए कटाक्ष किया।
विज्ञापन
3 of 7
राहुल गांधी
- फोटो : AmarUjala
राहुल ने खादी आश्रम के कैलेंडर पर पीएम की तस्वीर पर व्यंग्य करते हुए कहा कि मोदी जी 15 लाख का सूट पहनकर सूत कातते हैं।
4 of 7
rahul gandhi shows torn kurta
- फोटो : AmarUjala
कहा कि मोदी जी हमेशा गरीबों के साथ होने की बात करते हैं लेकिन कभी गरीबों की के साथ फोटो नहीं खिंचवाते। वे फोटो बड़े लोगों के साथ खिंचवाते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
rahul gandhi shows torn kurta
- फोटो : AmarUjala
राहुल ने कहा कि 15 लाख का सूट पहनने वाले मोदी जी जानते ही नहीं कि गरीब के पास तो कपड़े भी नहीं होते। राहुल ने कहा कि उन्हें पता है कि गरीब फटे कपड़े पहनता है।
विज्ञापन
6 of 7
rahul gandhi shows torn kurta
- फोटो : AmarUjala
इसके आगे बोलते हुए राहुल ने कहा कि मेरा भी कुर्ता फटा हुआ है। कांग्रेस उपाध्यक्ष इतने पर ही नहीं रुके बल्कि वे माइक छोड़कर सामने आ गए और अपने कुर्ते की जेब में हाथ डालकर नीचे बैठे लोगों को दिखाने लगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री पर विरोधियों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा मोदी जी चाहते हैं कि सिर्फ एक व्यक्ति का राज हो। सबकी आवाज खामोश हो जाए और बस वे अपने मन की बात कर सके।