उत्तराखंड में 15 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने हैं। लेकिन इससे दो दिन पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हरीश रावत मुश्किल में पड़ गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
rahul gandhi
रविवार देर रात तक कुंभ नगरी की सड़कों पर निकले राहुल गांधी के रोड शो पर निर्वाचन आयोग की नजर तिरछी हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
rahul gandhi
हरिद्वार विधानसभा के रिटर्निंग अफसर जयभारत सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप को नामजद कराते हुए कई अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। हरिद्वार पुलिस की डायरी में अब राहुल गांधी का नाम भी दर्ज हो गया है।
4 of 6
rahul gandhi
रविवार को कांग्रेस के राहुल गांधी का रोड शो देर रात तक हरिद्वार की सड़कों पर निकला था। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक शाम सात बजे के बाद सार्वजनिक तौर पर प्रचार नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
rahul gandhi rally
लिहाजा सिस्टम देर रात ही हरकत में आ गया था। रिटर्निंग अफसर जयभारत सिंह की ओर से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप को नामजद करते हुए कई अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर रोड शो की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियोग्राफी के आधार पर अन्य कांग्रेसियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।