फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने 36 मिनट के भाषण में 27 बार लिया नरेंद्र मोदी का नाम, तस्वीरों में रैली की झलकियां

Sat, 16 Mar 2019 03:40 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
रैली में बोलते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में आयोजित अपनी रैली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया। राहुल ने अपने 36 मिनट के भाषण में 27 बार नरेंद्र मोदी को नाम लिया। इसके साथ ही राहुल कई बार चौकीदार भी कहते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
danish ali, rahul gandhi
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दून के परेड मैदान में से एलान किया कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कहा कि हमारी सरकार ऐतिहासिक कदम उठाएगी। हर गरीब को न्यूनतम इनकम की गारंटी दी जाएगी। वहीं अपना संबोधन खत्म करने के बाद राहुल गांधी शहीदों के आवास पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 7
देहरादून में राहुल गांधी की रैली - फोटो : अमर उजाला
अपने भाषण में राहुल गांधी ने 27 बार प्रधानमंत्री का नाम सीधे-सीधे लिया। राहुल ने कहा कि देश रक्षा के लिए यहां के जवान हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

4 of 7
राहुल गांधी की रैली में मौजूद नेता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद हम भाजपा सरकार के साथ खड़े थे, लेकिन मोदी कॉर्बेट में शूटिंग में बिजी रहे। इस दौरान राहुल ने मंच से चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए। 
विज्ञापन

5 of 7
मंच पर मौजूद राहुल गांधी और मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने कहा कि मोदी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन उस वादे का क्या हुआ। हमने भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वही बात की और दस दिन के भीतर कर्ज माफ भी कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
मंच पर मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मंच पर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी को कांग्रेस में शामिल किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राहुल गांधी की रैली में कुछ ऐसे पहुंचे प्रशंसक
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतर पाई है। राज्य की सरकार दो साल में पूरी तरह से फेल हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें