बंदर को निगल चुका था अजगर लेकिन बंदर ने नहीं हारी हिम्मत, हैरतअंगेज तस्वीरें
Wed, 12 Apr 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
देहरादून की लच्छीवाला रेंज के सत्तीवाला गांव में मंगलवार देर शाम एक अजगर ने बंदर को दबोच लिया।
काफी देर तक बंदर ने जान बचाने के लिए जद्दोजहद की, लेकिन अजगर के चंगुल से नहीं निकल सका।
बंदर के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। काफी देर तक बंदर अजगर के चंगुल से छूट नहीं पाया।
लोगों के शोर मचाने पर अजगर ने बंदर को छोड़ा और वहां से निकल गया।
जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।