अजगर ने किया चीतल का शिकार, देखिए दुर्लभ नजारा
Sun, 01 Jun 2014 08:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
जंगल की दुनिया भी बड़ी अजीब होती है, कब किसे कहां पर दुश्मन मिल जाएगा, किसी को पता नहीं लगता। जैसे इस चीतल को अजगर मिल गया।
अजगर ने किया चीतल का शिकार, देखिए दुर्लभ नजारा
लेकिन इसी वजह से लोगों को ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं जिसे देखने के लिए कई प्रोफेशनल सालों इंतजार करते हैं।
अजगर ने किया चीतल का शिकार, देखिए दुर्लभ नजारा
ऐसा ही नजारा देखने को मिला उत्तराखंड के रामनगर से सटे बैलपड़ांव रेंज के जंगल में जब एक अजगर ने चीतल को लपेट कर मार दिया।
अजगर ने किया चीतल का शिकार, देखिए दुर्लभ नजारा
अजगर चीतल को खाने के लिए घसीटते हुए सड़क के बगल लेकर चला आया।
अजगर ने किया चीतल का शिकार, देखिए दुर्लभ नजारा
जब अजगर चीतल का शिकार कर रहा था, उसी वक्त हमारे फोटोग्राफर भी वहां पहुंच गए और ये दुर्लभ तस्वीरें कैद हो गईं।
अजगर ने किया चीतल का शिकार, देखिए दुर्लभ नजारा
अजगर को देखने के लिए पर्यटकों समेत स्थानीय राहगीरों की भीड़ उमड़ने लगी।
अजगर ने किया चीतल का शिकार, देखिए दुर्लभ नजारा
कुछ राहगीरों ने अजगर को पत्थर और लकड़ी फेंककर मारा, ताकि अजगर की सक्रियता का पता चले।
अजगर ने किया चीतल का शिकार, देखिए दुर्लभ नजारा
आखिरकार लोगों से परेशान होकर अजगर अपने शिकार को खाये बिना उसे मरा छोड़कर जंगल की ओर चला गया। सभी तस्वीरें: मदन सिंह, रामनगर।