फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक ‘हार्डी’ संधू को आज भी है ये गाना न गाने का मलाल, इस सिंगर को लेकर कही दिल की बात

Mon, 24 Dec 2018 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
हार्डी
पंजाबी मुंडा और गायक हरविंदर सिंह संधू ‘हार्डी’ भले ही इंडस्ट्री में धूम मचा रहे हों, लेकिन उन्हें आज भी इस एक बात का अफसोस है। देहरादून पहुंचे हार्डी ने इस सिंगर को लेकर अपने दिल की बात भी की। वर्ष 2016 में आई फिल्म एयरलिफ्ट में गीत सोच... को न गाने का पंजाबी गायक हरविंदर सिंह संधू ‘हार्डी’ को आज भी मलाल है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
arijit singh
हार्डी ने कहा कि गीत अगर वह गाते तो ज्यादा अच्छा होता। हार्डी को अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट के गीत सोच... से ही बॉलीवुड में ब्रेक मिला था, लेकिन गीत बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह ने गाया था। हार्डी ने कहा कि अरिजीत को वे अपना आदर्श मानते हैं। शनिवार को एक समारोह के लिए दून पहुंचे गायक हार्डी ने ये बातें मीडिया से साझा कीं। 
विज्ञापन

3 of 5
हार्डी
हार्डी ने कहा कि दून में आने का यह दूसरा मौका है। हार्डी ने बताया कि वे क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन 2007 में मैदान में चोटिल होने के चलते उनका क्रिकेट का करियर खत्म हो गया। इसके बाद गायक बनने का निर्णय लिया। हार्डी ने 10 साल तक क्रिकेट खेला था। वेब सीरीज में काम करने के सवाल पर हार्डी ने कहा कि वेब सीरीज में काम करने के लिए अभिनय आना चाहिए, जो मुझे नहीं आती। 

4 of 5
हार्डी
इसलिए वेब सीरीज में काम करने का मन नहीं है। आने वाले प्रोजेक्ट पर कहा कि अगले साल जनवरी में नया गीत आएगा। उम्मीद है कि गीत लोगों को पसंद आएगा। हार्डी ने कहा कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती। संगीत से हर धर्म के लोगों को जोड़ा जाता है। भारत के अलावा पाकिस्तानी प्रशंसकों के भी संदेश आते हैं। हालांकि पाक में अभी कोई शो करने का मन नहीं है। हार्डी गढ़वाली गीत में भी अपनी आवाज देना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
badshah
दून पहुंचे गायक बादशाह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए संगीत उपयोगी साबित होता है। इसलिए वे संगीत का नशा करते हैं। बादशाह कहा कि दून की ठंड यहां के लोगों की तरह ही खूबसूरत है। बादशाह ने बताया कि फिल्म और एलबम बनाने के लिहाज से उत्तराखंड की वादियां बेहद माफिक हैं। इसलिए दून की वादियों में एलबम शूट करने की तमन्ना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें