अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं और साइबर क्रिमिनल्स की ठगी का शिकार हो गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस इस तरीके से आपको पूरा पैसा वापस मिल सकता है। आगे पढ़िए क्या करना होगा...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
इंश्योरेंस कंपनी
- फोटो : demo
दरअसल, पीएनबी ने सभी ग्राहकों के एटीएम कार्ड का एक लाख रुपये का बीमा कराया हुआ है। पैसा निकाले जाने की तुरंत शिकायत करें और इसकी जांच के बाद इंश्योरेंस कंपनी से आपको ठगा गया पैसा वापस मिल जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
Earn Money
साइबर क्रिमिनल्स की ठगी के कई मामले सामने आने के बाद सोमवार को पीएनबी के मंडल प्रमुख अनिल कुमार खोसला ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पीएनबी ने सभी कार्ड धारकों के कार्ड का एक लाख का बीमा किया है।
4 of 6
एटीएम
ठगी का शिकार होने पर तुरंत अपनी होम ब्रांच जाएं और मैनेजर को एक लिखित शिकायत करें। साथ ही अपना एटीएम कार्ड भी दिखा दें। इसके बाद साइबर थाने में एक शिकायत दर्ज कराएं, जिसकी रिसीविंग ले लें। इसकी कॉपी अपनी बैंक शाखा में जमा करा दें।
विज्ञापन
5 of 6
अगर 50 हजार रुपये तक की ठगी हुई है तो एफआईआर दर्ज होने की जरूरत नहीं है। केवल शिकायत की कॉपी से ही आपका काम हो जाएगा। लेकिन अगर इससे ज्यादा की ठगी हुई है तो इसके लिए पुलिस में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इसकी कॉपी बैंक में जमा कराएं।
साथ में बैंक आपको एक इंश्योरेंस क्लेम फॉर्म देगा। उसे भरकर जमा करा दें। मंडल प्रमुख ने बताया कि इसके बाद पीएनबी की साइबर से जुड़ी टीम मामले की पड़ताल करेगी। पड़ताल के बाद अगर आपकी शिकायत सही पाई गई तो इंश्योरेंस कंपनी से आपको पूरी रकम वापस मिल जाएगी।