फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गम और गुस्से के बीच हाथों में तिरंगा लेकर शहीदों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें...

Sat, 16 Feb 2019 07:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
Tribute to Martyrs in uttarakhand
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को उत्तराखंड में गम और गुस्से के बीच भावनीनी  श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय के नेतृत्व में राजभवन के समीप चिड़ोवाली में शोकसभा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

2 of 8
Tribute to Martyrs in uttarakhand
शोकसभा में डीजीपी अनिल रतूड़ी और डीजी अशोक कुमार ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में बच्चों को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कहा कि वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। 
विज्ञापन

3 of 8
Tribute to Martyrs in uttarakhand
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लेने की मांग की। शुक्रवार को सदन की सारी कार्यवाही रोक कर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कुमांऊ में भी तमाम संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

4 of 8
Tribute to Martyrs in uttarakhand
आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। शहीद प्रमोद सजवाण के पिता बीएस सजवाण ने कहा कि बेटे की शहादत पर गर्व है। पुलवामा में शहीद हुए जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया है। आतंकियों के सफाए के लिए सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी होगी। 
विज्ञापन

5 of 8
Tribute to Martyrs in uttarakhand
शोकसभा में केंद्रीय विद्यालय-1, केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप सालावाला, केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला के छात्र-छात्राओं समेत तमाम शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 8
Tribute to Martyrs in uttarakhand
केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को नमन किया। शुक्रवार को सभा की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला, जो गांधी पार्क से घंटाघर होते हुए गांधी पार्क पर संपन्न हुआ। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह सेठी ने कहा कि जवानों की शहादत से पूरा गम और गुस्से में है।
विज्ञापन

7 of 8
Tribute to Martyrs in uttarakhand
सरकार को आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी। इस दौरान सरदार बिजेंद्र पाल सिंह, टीएस आनंद, गुरुदास सिंह, भजन सिंह, करनप्रीत सिंह, बूटा सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

8 of 8
श्रद्धांजलि
गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में शहीदों के सम्मान में जहां जमकर जयकारे गूंजे। वहीं पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ लोगों का गुस्सा जमकर फूटा। आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए सरकार से आरपार की लड़ाई छेड़े जाने की मांग उठाई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें