जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देहरादून निवासी मोहन लाल रतूड़ी भी शहीद हुए हैं। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचा। अंतिम दर्शन की ये तस्वीरें देखने से पहले आपको अपना दिल मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
2 of 11
martyr mohal lal raturi
सीआरपीएफ में एएसआई रतूड़ी की शहादत की खबर शुक्रवार सुबह आई तो परिवार में मातम छा गया। उनका पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह दून पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 11
martyr mohal lal raturi
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार सुबह शहीद के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में उनका राजकीय सम्मान के साथ हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
4 of 11
martyr mohal lal raturi
श्रीनगर-जम्मू मार्ग पर पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ के बनकोट निवासी मोहन लाल रतूड़ी (53) भी शहीद हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 11
martyr mohal lal raturi
मोहन लाल का परिवार फिलहाल देहरादून में कांवली रोड स्थित नेहरू पुरम एमडीडीए कालोनी में किराये के घर में रहता है।
विज्ञापन
6 of 11
martyr mohal lal raturi
मोहन लाल सीआरपीएफ की 110 वीं वाहिनी में एएसआई थे। बृहस्पतिवार को आतंकी हमले की खबर आने के बाद से परिजन मोहन लाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे।
विज्ञापन
7 of 11
martyr mohal lal raturi
मोहन लाल के दामाद सर्वेश नौटियाल की शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ के कमांडेंट से बात हुई तो ससुर रतूड़ी की शहादत का पता चला।
8 of 11
martyr mohal lal raturi
सर्वेश कई घंटे तक ससुराल पक्ष को शहादत की सूचना नहीं दे पाए, उनके बताने के कुछ मिनटों में ही ये खबर पूरे शहर में फैल गई।
9 of 11
martyr mohal lal raturi
कुछ देर में ही रतूड़ी के आवास पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शहीद की पत्नी सरिता और बच्चे सदमे में हैं।
10 of 11
martyr mohal lal raturi
सीआरपीएफ के डीआईजी दिनेश उनियाल, भाजपा विधायक हरवंश कपूर, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने परिजनों को ढांढस बंधाया। बाद में पीड़ित परिवार को मोहन लाल के भाइयों के विद्या विहार स्थित आवास पर स्थानांतरित कर दिया गया।
एएसआई मोहन लाल रतूड़ी इससे पहले छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके में तैनात थे। करीब तीन साल से जम्मू-कश्मीर में स्थानांतरण होने के कारण उन्हाेंने परिवार को देहरादून में शिफ्ट कर दिया था।