फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: भाजपा विधायक उठाएंगे पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवान की बेटी का सारा खर्च 

Fri, 22 Feb 2019 08:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
martyr mohal lal raturi
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के एएसआई मोहनलाल रतूड़ी की सबसे छोटी बेटी की पढ़ाई और शादी का पूरा खर्च मसूरी विधायक गणेश जोशी उठाएंगे। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आतंकी हमले में शहीदों के परिवार के लिए डेढ़ लाख रुपये का चेक सौंपा। बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के सभी विधायकों ने पुलवामा हमले में शहीदों के आश्रितों के लिए एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया था।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमरउजाला
विधायक जोशी ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद उत्तराखंड के जवान शहीद मोहन लाल रतूड़ी की सबसे छोटी बेटी की पढ़ाई व शादी का खर्चा वह उठाएंगे। राज्य सरकार शहीदों के सम्मान में हमेशा खड़ी है। सरकार शहीदों के परिवारों को अपना परिवार मानती है। इस दौरान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, खजानदास, सुरेश राठौर, आदेश चौहान, विनोद कंडारी, संजय गुप्ता, गोपाल रावत, सहदेव पुंडीर, पुष्कर सिंह धामी, स्वामी यतीश्वरानंद, महेश सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

3 of 5
शहीद मोहनलाल रतूड़ी
शहीद मोहनलाल रतूड़ी सीआरपीएफ की 110वीं वाहिनी में एएसआई थी। 53 वर्षीय शहीद मोहनलाल के पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी अनुसुइया का विवाह हो चुका है। दूसरे नंबर का बेटा शंकर योगा प्रशिक्षक है।
 

4 of 5
martyr mohan lal raturi
तीसरी बेटी वैष्णवी ने हाल ही में ग्रेजुएशन किया है। चौथी बेटी गंगा अभी 12वीं में है। पांचवां बेटा राम 9वीं कक्षा में पढ़ता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद जवान मोहन लाल - फोटो : अमर उजाला
वह मूलरूप से बनकोट, चिन्यालीसौड़, जिला उत्तरकाशी के रहने वाले हैं। 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में एएसआई मोहनलाल रतूड़ी भी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें