लक्ष्मण झूला पुल पर रोक का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में 66 ऐसे पुल चिह्नित किए हैं, जो जर्जर हो गए हैं। प्रमुख अभियंता (लोनिवि) हरिओम शर्मा ने बताया कि इन पुलों के स्थान पर नए पुल बनाए जाने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी मोटर और पैदल पुलों की तकनीकी जांच करा रहे हैं। जहां पुल सुरक्षित नहीं होंगे, वहां सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाएगी।