फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की परेशानी की वजह बने बाजार में आए ये सिक्के, पीछे है यह कारण

Fri, 06 Jul 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
coin
यहां एक, दो, पांच और दस के सिक्के लोगों की सिरदर्दी बन गए हैं। इन सिक्कों के कारण रोज लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : getty image
दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहक भी एक, दो, पांच और दस रुपये के सिक्कों को लेने से परहेज कर रहे हैं। सिक्कों को लेने में कोई भी खुश नहीं है। कई स्थानों पर तो यह सिक्के ग्राहकों और दुकानदारों के बीच विवाद का कारण भी बन रहे हैं। अधिकारी शिकायत मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

इन दिनों बाजार में सिक्के विवाद कारण बनते नजर आ रहे हैं। दुकानदार ग्राहकों से सिक्के लेने में आनाकानी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना होता है कि उनसे न तो ग्राहक और न ही बैंक सिक्के ले रहे हैं। तो वह इन सिक्कों को लेकर कहां जाए। 

 

4 of 6
coin
वहीं दूसरी ओर ग्राहक भी सिक्के लेने पसंद नहीं कर रहे है। पिछले दिनों एक पेट्रोल पंप पर दस रुपयों के सिक्के ग्राहक द्वारा सेल्समैन को दिए गए, लेकिन सेल्समैन ने इंकार कर दिया। ग्राहक का कहना था कि सिक्के फिलहाल प्रचलन में हैं। कोई भी भारतीय मुद्रा का बहिष्कार नहीं कर सकता। पेट्रोल पंप पर एकत्र हुई भीड़ ने दोनों के मध्य बीच-बचाव कराया।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह बस स्टैंड के सामने एक ढाबे पर भी दुकानदार ने सिक्के ग्राहक को दिए। लेकिन ने सिक्के लेने से इंकार कर दिया। सबसे बड़ी समस्या तो बसों में आ रही है। बसों में आए दिन यात्रियों और कंडक्टर आदि के बीच विवाद हो रहे है। कोई भी सिक्कों को लेना पसंद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बताया कि कोई भी व्यक्ति भारतीय मुद्रा का बहिष्कार नहीं कर सकता है। एक, दो और दस रुपये के सिक्के प्रचलन में है। यदि कोई व्यक्ति सिक्के लेने से इंकार करता है, तो शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें