लक्ष्मणझूला पुल बंद करने के विरोध में सोमवार को एक बार फिर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। पुल के दोनों छोर के व्यापारी सड़कों पर आ गए। विरोध स्वरूप बाजार बंद रखे। व्यापारियों ने पहले लक्ष्मण चौक और बाद में शिव चौक पर धरना दिया। बाजार बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।