देहरादून में शराब ठेकों के विरोध में हंगामा और तोड़फोड़् की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। राजीव नगर में शराब ठेका खोलने को लेकर महिलाओं ने शनिवार को फिर हंगामा किया। इस दौरान महिलाएं पुलिस से भी भिड़ गई। वहीं एक महिला इस दौरान बेहोश भी हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
protesters
पिछली बार की तरह मामला और अधिक तूल पकड़ता और तोड़फोड़ होती इससे पहले ही उपजिलाधिकारी की अगुवाई में पहुंची पुलिस और आबकारी अफसरों ने स्थिति को संभाल लिया। उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह का कहना है कि अदालत के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
protesters
उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग की ओर से राजीव नगर में देशी शराब ठेके का आवंटन किया गया है। लेकिन शराब कारोबारी ने जब भी दुकान खोली लोगों ने हंगामा कर दिया। आखिरकार कारोबारी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने फैसला दिया कि शराब ठेके के दो सौ मीटर की परिधि में कोई हंगामा, प्रदर्शन न किया जाय।
4 of 6
protesters
लेकिन अदालत के आदेशों को दरकिनार कर क्षेत्रीय लोगों में तमाम महिलाएं भी शामिल थी उन्होंने शराब ठेके पर हंगामा कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि शराब ठेके का विरोध कर रहे लोग पास स्थित एक स्कूल के बच्चों को भी ले आए और उनसे नारेबाजी भी करवायी जबकि उन बच्चों का शराब ठेके से कोई लेनादेना नही था।
विज्ञापन
5 of 6
protesters
आखिरकार कई घंटे की जद्दोजहद के बाद हंगामा समाप्त हुआ। जहां एक तरफ महिलाआें का कहना है कि वे किसी भी सूरत में इलाके में शराब का ठेका नही संचालित होने देंगी, वहीं जिला आबकारी अधिकारी मनोज उपाध्याय का कहना है कि विभाग की ओर से ठेका आवंटित किया गया है।