फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'

Thu, 28 Jan 2016 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थित पतंजलि फूड पार्क में काम करने के दौरान एक कर्मचारी की मौत के बाद कमर्चारी के परिजनों और ग्रामीणों ने कोहराम मचा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'

2 of 9
फूड पार्क के कर्मचारी मोनू की मौत से गुस्साए ग्रामीण गुरुवार की सुबह मुआवजे की मांग को लेकर भारी संख्या में पार्क के बाहर पहुंचे, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने पार्क के बाहर प्रदर्शन और पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'

3 of 9
इस पथराव में पतं‌जलि फूड पार्क को काफी नुकसान हुआ है। पार्क के कैबिन क्षतिग्रस्त हो गए। मामला बढ़ते देख फूड पार्क प्रशासन द्वारा पुलिस को बुलाया गया। जिससे बाद पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ाया और भीड़ को खदेड़ दिया।

तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'

4 of 9
इस दौरान ग्रामीणों ने फूड पार्क का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश भी की। दोपहर 12 बजे मामला शांत हो गया, लेकिन संवेदनशीलता देखते हुए मौक पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'

5 of 9
लोगों को खदेड़ने के लिए सीआरपीएफ को हवाई फायरिंग भ्री करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान 12 प्रदर्शनकारी घायल हुए। प्रदर्शनकारियों के पथराव से एसओ कनखल सहित चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस द्वारा पथराव ‌करने वालों की धरपकड़ में कार्रवाई की जा रही है। अभी भी मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'

6 of 9
आपको बता दें कि स्वामी रामदेव के पतंजलि फूड पार्क स्थित मसाला फैक्ट्री में काम कर रहा एक कर्मचारी का हाथ मशीन में आ जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'

7 of 9
घटनाक्रम के अनुसार बुधवार की शाम लक्सर क्षेत्र में रायसी के पास स्थित ग्राम नंदपुर निवासी मोनू (21) पुत्र बाबूराम ठेका प्रथा के तहत पतंजलि फूड पार्क की मसाला फैक्ट्री में काम करता था। शाम के समय उसका हाथ मशीन में आ जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'

8 of 9
मोनू के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के कर्मचारी दौड़े। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारी को कनखल स्थित मैक्सवेल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया था कि बुधवार शाम तक कोई तहरीर इस बारे में नहीं दी गई।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कैसे एक मौत से रामदेव की फैक्ट्री में मचा 'कोहराम'

9 of 9
उधर, फूड पार्क के कंपनी सेक्रेटरी राजकुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद कंपनी की ओर से युवक को अस्पताल भिजवाया गया था तथा परिजनों को भी सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें