भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले बयान के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के पोस्टरों पर कालिख पोती। उन्होंने चेताया कि यदि नेता इस तरह के बयानों से बाज न आए तो जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।
बुधवार को मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा महानगर कार्यालय से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में लैंसडौन चौक पहुंचे। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के पोस्टरों पर कालिख पोत कर कार्यकर्ताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने संबंधी उनके बयान की निंदा की।
महानगर अध्यक्ष श्याम पंत और महामंत्री राजेश रावत ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता का यह बयान बेहद ही शर्मनाक है। यह देश की सुरक्षा को चुनौती देने और सरहद पर देश की रक्षा करने वाले जवानों का आत्मबल तोड़ने वाला कृत्य है।
देश की सुरक्षा के मुद्दे पर भी राजनीति करने वाले ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में प्रियांक कुशवाह, गौरव सहगल, प्रदीप आनंद, अभिषेक बहुगुणा, शुभेंद्र मैंदोला, पवन टाइगर, लोकेश सकलानी, हिमांशु गोगिया, अमित राणा, सौरभ उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 4
कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में किशोर उपाध्याय
- फोटो : AmarUjala
बुधवार को मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा महानगर कार्यालय से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में लैंसडौन चौक पहुंचे। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के पोस्टरों पर कालिख पोत कर कार्यकर्ताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने संबंधी उनके बयान की निंदा की।
विज्ञापन
3 of 4
किशोर उपाध्याय (पगड़ी में)