फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटकाः इंजीनियरिंग समेत कई प्रोफेशनल कोर्सेज हो सकते हैं महंगे

Fri, 19 May 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Demo pic
प्रदेश में इंजीनियरिंग, प्रोफेशनल कोर्सेज की पढ़ाई इस साल से महंगी हो सकती है। सात साल बाद प्रवेश एवं शुल्क नियामक समिति ने सभी कॉलेजों से शुल्क संबंधी प्रस्ताव मांगे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
students
यह प्रस्ताव प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों के संबद्ध कॉलेजों से मांगे गए हैं। उत्तराखंड में वर्ष 2010 के बाद इंजीनियरिंग व प्रोफेशनल कोर्सेज की फीस नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन

3 of 5
students
प्रवेश एवं शुल्क नियामक समिति की नोडल अधिकारी डा. अंजू अग्रवाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कुमाऊं विवि, श्रीदेव सुमन विवि, तकनीकी विवि, हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विवि, आयुर्वेद विवि के संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण अधिनियम के तहत शुल्क का निर्धारण किया जाना है।

4 of 5
students
इसके लिए सभी कॉलेजों से उनकी सुविधाओं के मुताबिक फीस का स्ट्रक्चर मांगा गया है। इस आधार पर समिति कॉलेजों का कोर्सवार शुल्क निर्धारित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
students
करीब सात साल के बाद शुल्क में यह बदलाव होने जा रहा है। लगातार कॉलेज शुल्क बढ़ाने की मांग उठाते आ रहे थे। नए सत्र में होने वाले दाखिलों से बढ़ी हुई फीस लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें