फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि के इस मंदिर में आशीर्वाद लेने आ सकते हैं प्रियंका और निक, यहां ऐसे सेलीब्रेट करेंगे नया साल 

Wed, 05 Dec 2018 08:32 AM IST
चंद्रेश पांडे/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : TOI
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक शादी के बाद आशीर्वाद लेने हैड़ाखान आश्रम आ सकते हैं। इतना नहीं वे नया साल भी बाबा का आशीर्वाद लेकर यहीं सेलीब्रेट कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हेड़ाखान मंदिर
इसका स्थानीय लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बरेली में पली-बढ़ी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार की रानीखेत के चिलियानौला और भीमताल ब्लाक में स्थित बाबा हैड़ाखान आश्रम में अगाध आस्था है। पिछले वर्षों के दौरान वह अपने परिजनों के साथ समय-समय पर कई बार हैड़ाखान आश्रम आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
वर्ष 2010 में वह हैड़ाखान आश्रम पहुंचीं थीं। इसके बाद पहली अक्तूबर 2014 को प्रियंका अपनी मां डा. मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को साथ लेकर कैंची धाम होते हुए रानीखेत स्थित हैड़ाखान आश्रम पहुंची थीं। तब उन्होंने अपने पिता अशोक चोपड़ा की इच्छानुसार अपने भाई सिद्धार्थ की सगाई भी इसी आश्रम में बरेली निवासी कनिका के साथ कराई थी। 

4 of 5
Priyanka Nick wedding - फोटो : Instagram
उसके बाद उन्होंने मंदिर में भंडारा भी कराया था। मौका नवरात्र का था लिहाजा प्रियंका ने हैड़ाखान आश्रम में महाआरती में भी हिस्सा लिया था। चार दिन पहले जोधपुर के उम्मेद पैलेस में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निकोलस जेरी जोनस यानि निक जोनस सात जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka - फोटो : file photo
अब स्थानीय लोगों और प्रशंसकों को उम्मीद है कि विवाह के बाद प्रियंका आशीर्वाद लेने के लिए हैड़ाखान आश्रम पहुंच सकती हैं। ल्यूगड़ के निवासी विजय बोरा के अनुसार पूर्व में प्रियंका चोपड़ा आ चुकी है। उम्मीद है कि वह नए साल में हैड़ाखान आश्रम में आशीर्वाद लेने आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें