फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT की किताबों को लेकर स्कूलों ने शुरू किया नया खेल, पढ़कर माथा पकड़ लेंगे

Tue, 10 Apr 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
नए सत्र से केवल एनसीईआरटी किताबें पढ़ाने के आदेश के बाद स्कूलों ने गुपचुप अपना खेल शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
protest
कुछ स्कूलों के अभिभावक इस खेल की वजह से सोमवार को परेशान नजर आए। स्कूलों ने एनसीईआरटी के साथ ही इन अभिभावकों को प्राइवेट रेफरेंस बुक्स की सूची भी थमाई है। इसके चलते कई अभिभावकों ने एक पब्लिक स्कूल जाकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

3 of 5
किताबें
नतीजतन एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के बावजूद महंगी किताबों से पीछा नहीं छूट रहा है। सोमवार को एक ही विषय की दो किताबों का खेल बाजारों में साफ देखने को मिला। अभिभावक को एक समान किताबों के धोखे के बीच निजी स्कूल अभिभावकों की जेबों को खाली कर रहे हैं। निजी स्कूलों की मनमानी और शिक्षकों की ओर से नए सत्र की किताबों को न खरीदने की सलाह दी जा रही है।

4 of 5
protest
अभिभावकों ने बताया कि उन्हें स्कूलों की ओर से किताबोें की पर्चियों में गणित की एनसीईआरटी किताब के अलावा निजी प्रकाशक की किताब और विज्ञान विषय की दो-दो किताबों को लेने की शर्त रखे हुए हैं। जब उन्होंने शिक्षकों से पूछा तो उनसे कहा गया कि एनसीईआरटी पुस्तकों में वो साम्रगी नहीं है जो कि अन्य प्राइवेट किताबों में है। इन दो किताबोें के खेल से निजी स्कूल प्राइवेट किताबों को मंगवाकर मोटा कमीशन लेना चाहते हैं। ऐसे मेें अभिभावक  निजी स्कूल की दो किताबों के खेल में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कूल इन विषयों की मंगवा रहे हैं दो-दो किताबें
कक्षा    किताब
4    ड्राइंग की मैजिक वंड और कंप्यूटर की क्लिक स्टार्ट
9    फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित
10    फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित
12    फिजिकल एजुकेशन, होम साइंस, गणित, हिस्ट्री ऑफ इंडियन आर्टस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें