उत्तराखंड में भ्रमण पर आईं थाइलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न शुक्रवार को अचानक मॉल पहुंचीं और उन्होंने खुद अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी की। उन्हें मॉल में ऐसे देखकर सब लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न गुरुवार को नैनीताल आई थीं। यहां से उन्हें शुक्रवार को पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होना था। लेकिन सुबह कोहरे के कारण उनका विमान नहीं पहुंचा तो उन्होंने मॉल घूमने का प्लान बना लिया।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजकुमारी सिरिंधोर्न रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल पहुंचीं। यहां उन्होंने मॉल में घूमकर खरीदारी की। बिग बाजार से उन्होंने अचार, कोक, सेनेटाइजर खरीदा। इसके साथ ही क्यासा के शोरूम से कुर्तियां भी खरीदी।
4 of 6
०
- फोटो : अमर उजाला
मॉल में उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। उनके साथ दल में पहचे लोगों ने भी खरीदारी की। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी लेनी चाही, लेकिन सुरक्षा कारणों ने उन्हें फोटो नहीं लेने दी गई। करीब 25 मिनट तक मॉल में घूमने के बाद वे वहां से पंतनगर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार को वे जब ओखलकांडा ब्लाक के देवस्थल पहुंचीं तो अनुभवी अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रूप में नजर आईं। उन्होंने देवस्थल की दूरबीनों से दो घंटे तक न केवल अंतरिक्ष का दीदार किया बल्कि अंतरिक्ष में मौजूद विभिन्न ग्रहों और तारों के बारे में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों से सवाल-जवाब भी किए।
उन्होंने वहां मौजूद 1.3 मीटर की टेलीस्कोप से अंतरिक्ष के नजारों को देखा और 3.6 मीटर टेलीस्कोप से ग्लोबूलर क्लस्टर स्पैक्ट्रम लेने के साथ ही इसका वैज्ञानिक विश्लेषण भी किया। उन्होंने लिक्विट मीटर टेलीस्कोप से भी अंतरिक्ष का अध्ययन किया।