प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मसूरी में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों के साथ बच्चे बन गए। उन्होंने बच्चों के साथ योग किया और उन्हें खेल-खेल में ही काम की बात सिखा गए। देखिए खास तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
modi in mussoorie
दो दिवसीय मसूरी प्रवास के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को उंगलियों का खेल सिखाया। सुबह उठकर सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) राष्ट्रीय प्र्रशासनिक अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारियों और केवि के 35 बच्चों के साथ योग किया।
विज्ञापन
3 of 7
modi in mussoorie
इसके बाद एकाग्रता बढ़ाने के लिए उन्होंने बच्चों को उंगलियों का एक खेल सिखाया। वह बच्चों के साथ ऐसे घुल-मिल गए, मानों खुद भी बच्चे हों। वहीं, बच्चे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बीच पाकर बेहद खुश और उत्साहित नजर आए।
4 of 7
modi in mussoorie
प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को मसूरी पहुंचे थे। रात्रि प्रवास के बाद शुक्रवार को सुबह पीएम मोदी ने अकादमी में केंद्रीय विद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। यहां उन्होंने बच्चों के साथ योग भी किया। इसके बाद बाएं हाथ की बाईं उंगली को एक तरफ और उसी हाथ की दाईं तरफ की उंगलियां दूसरी तरफ अलग करने की तरकीब समझाई।
विज्ञापन
5 of 7
modi in mussoorie
पीएम ने बच्चों से यही प्रक्रिया दोहराने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि जो बच्चे ऐसा कर लेंगे वे बुद्धिमान होंगे और उनकी एकाग्रता भी बढ़ेगी। बच्चों ने खेल का आनंद लेते हुए प्रधानमंत्री के बताए खेल को दोहराया तो पीएम ने उनकी पीठ थपथपाई। केंद्रीय विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा इकरा अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर गौरव महसूस हुआ।
विज्ञापन
6 of 7
modi in mussoorie
उनसे मिलने पर इतनी खुशी हुई कि, अपने बर्थडे पर भी उतनी खुशी नहीं होती है। पीएम हमसे बच्चों की तरह मिले, ऐसा लगा जैसे वह हमारे दोस्त हों। कक्षा नौ की इंसरा असलम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे साथ योग किया, जो जिंदगी भर के लिए यादगार हो गया। उन्होंने बच्चों से खेलों के बारे में जानकारी ली। कक्षा नौ की प्रियांशी पंवार ने पीएम के कई सवालों के जवाब दिए।
अभिषेक रावत ने कहा कि हमें यकीन नहीं हो रहा कि मोदी जी हमारे साथ हैं। श्रेय नौटियाल ने कहा कि मोदी जी के विचारों से और उनकी योग में रुचि देखकर हमें बहुत अच्छा लगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां स्थित ललिता शास्त्री बालवाड़ी केंद्र नर्सरी विद्यालय में भी गए। यहां उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में उठाकर दुलार किया। साथ ही उनसे खूब बातचीत भी की।