प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार सुबह उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र रावत ने उनका स्वागत किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : एएनआई
देहरादून से कुछ देर बाद पीएम मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। केदारनाथ धाम पहुंचकर वो पैदल ही मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 7
भगवान केदारनाथ की पूजा करते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
इस दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से कुछ देर बातचीत की। इसके बाद वह मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे, जहां उन्होंने 17 मिनट तक बाबा केदार की पूजा अर्चना की।
4 of 7
- फोटो : ANI
पुजारियों ने पीएम मोदी को बाघम्बर भेंट किया। वहीं, पीएम मोदी ने मंदिर में एक कुंतल वजन का घंटा अर्पित किया। मान्यता है कि जब किसी व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो जाती है, तो वह इसे मंदिर में चढ़ाते हैं। कई बार लोग मन्नत मांगने के समय भी इसे चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : एएनआई
इसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। परिक्रमा के बाद पीएम ने धाम में मौजूद तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
6 of 7
केदारनाथ धाम तैनात एसपीजी
- फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा के बाद पीएम को बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाया और स्मृति चिह्न भी भेंट भी किया।