केदारनाथ में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहनावा खास आकर्षण का केंद्र रहा। वे हिमाचली टोपी, लद्दाखी गौंछा पहने थे, कमर पर लाल साफा बांधे थे और हाथ में छड़ी लिए थे।
विज्ञापन
2 of 5
केदारनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री इससे पूर्व भी तीन बार जब केदारनाथ पहुंचे थे, तो उनकी वेशभूषा अलग थी। जानकारों की मानें तो शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा होने से प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोशाक का भी विशेष ख्याल रखा है।
विज्ञापन
3 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम को इस पोशाक में देखकर धाम में हर कोई हैरान था। बौद्ध संस्कृति की परिचायक यह पोशाक लद्दाख क्षेत्र में विशेष मौकों पर पहनी जाती है, जहां बौद्ध धर्म के लोग अधिक संख्या में मौजूद हैं।
4 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व में भी लेह में राष्ट्रीय राजमार्ग के उद्घाटन मौके पर भी प्रधानमंत्री द्वारा इसी तरह से परिधान पहना गया था। उत्तराखंड की लोक संस्कृति से जुड़े वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नंदकिशोर हटवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जो परिधान पहना हुआ था।
वह बौद्ध संस्कृति से संबंध रखता है। साथ ही बदरीनाथ क्षेत्र के नीती-माणा के ग्रामीण भी रावल को कुछ इसी तरह का ऊन से बना परिधान भेंट करते हैं। भले ही उसकी लंबाई काफी कम होती है।