फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: PM मोदी की क्लास में देश के भावी IAS, सिखाया नीति निर्धारण का पाठ

Fri, 27 Oct 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 6
modi in mussoorie
मसूरी प्रवास के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) के संपूर्णानंद हॉल में 92 फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को प्रशिक्षण के बाद के कार्यों के लिए तैयार होने का मूल मंत्र दिया।
विज्ञापन

2 of 6
modi in mussoorie
उन्होंने कहा कि भावी अधिकारियों को अपने चारों ओर जनता के प्रति सजग रहना होगा। मुझे आशा है कि अच्छी किताबें पढ़कर आप गलत राह पर नहीं चलेंगे और सही जुड़ाव एवं प्रतिष्ठा से एक अच्छी टीम बनाकर भविष्य में सफल होंगे। प्रधानमंत्री ने नीति निर्धारण के लिए जनभागीदारी और जनसहयोग को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के समय सिविल सर्विसेज का उद्देश्य अंग्रेजों की हुकूमत का संरक्षण करना था, लेकिन सिविल सर्विसेज का उद्देश्य जनता की भलाई होना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 6
modi in mussoorie
इन उद्देश्यों का पालन करने से सरकारी मशीनरी और जनता के बीच की दूरी कम होगी। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को 92 फाउंडेशन कोर्स के 360 प्रशिक्षुओं और भूटान सिविल सर्विसेज के तीन भावी अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज के अधिकारियाें में टीम स्प्रिट की कमी मसूरी में प्रारंभिक प्रशिक्षण के दौरान ही दूर की जा सकती है। साथ ही प्रधानमंत्री ने फाउंडेशन कोर्स के दौरान प्रशिक्षुओं के लिए पहाड़ों में ट्रेकिंग का प्रशिक्षण जरूरी बताया।

4 of 6
modi in mussoorie
उन्होंने कहा कि इससे उनके अंदर सहभागिता की भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होगी, जो भविष्य में उनके काफी काम आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सामाजिक आंदोलन लोकतंत्र में बदलाव लाने के साथ ही सिविल सर्विस में भी तेजी लाने का काम कर सकता है। उन्होंने गांधी जी के प्रिय गीत वैष्णव जन..., जो कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने गाया, की तर्ज पर खुद सिविल सर्वेंट की जगह वैष्णव जन रखकर विचार करने को कहा। प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षुओं को बिना नाम की चाह के काम करने को सबसे बड़ा बल बताया। उन्होंने सिविल सर्विसेज को अशोक की लाट के चौथे शेर से तुलना की, जो अदृश्य रहकर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है।
विज्ञापन

5 of 6
modi in mussoorie
 प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति में निहित यात्रा और लोगों से मिलने की परंपरा को सीखने के अनुभव का बड़ा स्रोत बताया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण एवं सेवा के दौरान फील्ड में दौरा करने का सुझाव दिया। साथ ही प्रशिक्षुओं के सेंस ऑफ  कैरियर को सेंस ऑफ  मिशन में बदलने और जनता की सेवा करने को जीवन का उद्देश्य बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
modi in mussoorie
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशिक्षु अधिकारियों के ‘मैंने सिविल सर्विस क्यों चुना’ विषय पर लिखे गए निबंध, देश में आवास समस्या, शिक्षा, परिवहन, कुपोषण, कूड़ा प्रबंधन, कौशल विकास, डिजिटल ट्रांजेक्शन, एक भारत-शेष भारत, न्यू इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान पर भी प्रजेंटेशन देखा। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रजेंटेशन की जमकर सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने केंद्र सरकार के उच्च अधिकारियों को इन प्रजेंटेशन का गहराई से अध्ययन करने कहा है। उन्हें फाउंडेशन कोर्स समाप्त होने से पहले इसका फीडबैक भी देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें