फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी से हिमालय की खूबसूरती देखकर मंत्रमुग्ध हो गए PM मोदी, देखिए उनके दौरे की खास तस्वीरें

Thu, 26 Oct 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
modi in mussoorie
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के कालिंदी गेस्ट हाउस से हिमालय का दीदार किया। ढलते सूरज के साथ हिमालय की खूबसूरती देखकर वे मंत्रमुग्ध हो गए। तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
modi in mussoorie
बता दें कि, यहां से सालभर हिमालय की बर्फ से ढकी हुई चोटियां नजर आती हैं। कालिंदी गेस्ट हाउस के लॉन से हिमालय का नजारा देखने के लिए काफी प्रसिद्ध है। हेलीकॉप्टर से मसूरी पहुंचने के बाद पीएम मोदी कार से एलबीएस अकादमी पहुंचे। उन्होंने करीब तीन बजे कालिंदी गेस्ट हाउस और सरदार पटेल सभागार में एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों से वार्ता की।
विज्ञापन

3 of 7
modi in mussoorie
गौरतलब है कि, 43 वर्ष बाद बृहस्पतिवार को जब देश का कोई प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचा तो 369 भावी आईएएस अफसरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बीच पाकर अकादमी के प्रशिक्षु आईएएस खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। अकादमी में पीएम मोदी का सारे जहां से अच्छा, कदम बढ़ाए जा... गीत पर बैंड की धुनों के साथ जोरदार स्वागत हुआ।

4 of 7
modi in mussoorie
इसके बाद उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम आज प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। पहाड़ों की रानी मसूरी में बृहस्पतिवार सुबह से ही लोग आसमान में टकटकी लगाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब दो बजे पीएम नरेंद्र मोदी तीन सैन्य हेलीकॉप्टरों के साथ मसूरी के पोलो ग्राउंड हेलीपैड पहुंचे। 43 साल बाद देश के प्रधानमंत्री के अकादमी आने को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

5 of 7
modi in mussoorie
बताते चलें कि इससे पहले वर्ष 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एलबीएस अकादमी पहुंचकर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से मुलाकात की थी। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बीच पाकर भावी अफसर अभिभूत दिखे।
विज्ञापन

6 of 7
modi in mussoorie
वहीं, प्रधानमंत्री ने भी अकादमी प्रांगण में प्रशिक्षु फाउंडेशन कोर्स के अधिकारियों के साथ फोटो सेशन कराकर उन्हें रोमांचित किया। उन्होंने सरदार पटेल हॉल में अकादमी की फैकल्टी से मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने अकादमी परिसर के डायरेक्टरेट लॉन में चिनार का पौधा रोपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
modi in mussoorie
शुक्रवार सुबह छह बजे प्रधानमंत्री मोदी अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारियों और केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ योग करेंगे। इसके बाद उनका घुड़सवारी का कार्यक्रम भी है। वे सुबह नौ बजे ऑडिटोरियम का शिलान्यास करेंगे। 12:15 बजे से एक बजे तक पीएम संपूर्णानंद हॉल में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित करने के बाद दोपहर 1:06 बजे पोलो ग्राउंड हेलीपैड से जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें