कहते हैं कि बाबा केदारनाथ के दर्शन वही कर पाता है जिसको बाबा अपने दर पर बुलाते हैं तभी तो राष्ट्रपति को भी दो बार बाबा का दर्शन किए बिना लौटना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 7
केदारनाथ पहुंचने वाले दूसरे राष्ट्रपति हैं प्रणब मुखर्जी
- फोटो : AmarUjala
बुधवार सुबह दर्शन करने के पहले राष्ट्रपति दो बार बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए आ चुके थे लेकिन कई कोशिशों के बावजूद दर्शन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
3 of 7
राष्ट्रपति को गौचर हवाई पट्टी से ही दून लौटना पड़ा।
- फोटो : Amar Ujala
22 जून को तो राष्ट्रपति गौरीकुंड तक हेलीकॉप्टर से पहुंच चुके थे लेकिन अचानक केदारघाटी का मौसम बुरी तरह खराब हो गया।
4 of 7
president of india kedarnath visit
कई प्रयास के बाद भी हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से आगे उड़ान नहीं भर पाया। तीन राउंड प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर हेलीकॉप्टर द्वारा वापस गौचर हवाई पट्टी पर लैडिंग की गई।
विज्ञापन
5 of 7
केदारनाथ धाम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : AmarUjala
इसी के चलते जब मंगलवार को मौसम खराब हुआ तो चारों तरफ चर्चा तेज होने लगी कि क्या इस बार भी महामहिम को बाबा का बुलावा नहीं आया।
विज्ञापन
6 of 7
president in kedarnath
- फोटो : AmarUjala
मंगलवार को केदारघाटी में मौसम इतना खराब हो गया था कि दो बार के प्रयासों के बावजूद एमआई-17 लैंड नहीं हो पाया। इसके बाद महामहिम के केदारनाथ पहुंचने पर संशय के बादल मंडराने लगे थे।
लेकिन बुधवार सुबह जब मौसम साफ हुआ तो ऐसा लगा कि बाबा केदारनाथ की कृपा महामहिम पर हो गई। इसके बाद मौसम साफ रहा और तीसरे प्रयास में महामहिम ने बाबा के दर्शन हो गए।