हादसे में मरे लोग
इधर, सूचना पर वार्ड सभासद सिमरनजीत कौर, पूर्व सभासद धनीराम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सन्नी के घर पहुंचकर शोक जताया। थोड़ी ही देर बाद परिजन, सन्नी के चाचा महेंद्र और कुछ परिचित बरेली के लिए रवाना हो गए। उधर, ग्राम पक्की खमरिया में शुभम उर्फ कालू पुत्र पप्पू के घर में भी यह दुखद समाचार पहुंचते ही मातम पसर गया। आसपड़ोस के लोग हादसे में ननद-भाभी (सुमित्रा और शिवानी) की मौत से स्तब्ध हैं।