फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateek Yadav: अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, 'आई लव यू पापा' लिखा कार्ड मासूम बेटी ने गंगा में प्रवाहित किया

Sat, 16 May 2026 05:20 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

प्रतीक यादव की अस्थि विसर्जन के बीच सबसे भावुक पल तब आया जब उनकी मासूम बेटी ने अपने पिता के लिए प्यार भरा कार्ड गंगा में बहाया। इस दौरान हर किसी की आंख भर आई। 
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीक यादव की बेटी। पिता को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

पिता प्रतीक यादव के अस्थि विसर्जन के दौरान उनकी मासूम बेटी ने हाथ में एक कार्ड पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था 'आई लव यू' और एक छोटा-सा दिल बना था। जैसे ही उसने कार्ड गंगा की धारा में बहाया, वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं। मां अपर्णा ने बेटी को अपनी तरफ बुलाया और सीने से लगा दिया। मासूम बेटी का अपने पिता के लिए यह अंतिम संदेश वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में पूरे विधि-विधान से विसर्जित की गईं, लेकिन सबसे मार्मिक पल बेटी का अपने पिता के लिए वह अंतिम संदेश था। मां गंगा की लहरों के बीच बेटी के हाथ में एक कार्ड था, जिस पर लिखा था आई लव यू पापा। दिल के निशान वाला वह छोटा-सा कार्ड जब उसने अपने पिता प्रतीक यादव की अस्थियों के साथ गंगा में प्रवाहित किया, तो वीआईपी घाट पर मौजूद हर आंख नम हो गई।

अस्थि विसर्जन के दौरान पत्नी अपर्णा यादव फूट-फूटकर रोई। नम आंखों से अंतिम धार्मिक रस्में निभाईं। बेटी ने कलश को माथे लगाया। परिवार बेहद गमगीन नजर आया। अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन भी हरिद्वार पहुंचे थे। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को गंगा में विसर्जित की गईं। प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर परिवार हरिद्वार पहुंचा। वीआईपी घाट पर अस्थियां विसर्जित की गईं।

विज्ञापन

3 of 6
गंगा में कार्ड बहाती बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा में प्रवाहित की गईं। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, बेटियां प्रथमा और पद्मजा और उनके साथ शिवपाल यादव के सांसद बेटे आदित्य यादव भी थे।

 

4 of 6
प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह दूसरा बड़ा दुखद समाचार है। राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। कई बड़े नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रतीक यादव दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे। उनकी मां साधना गुप्ता थीं। प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से हुई थी। वह राजनीति में सक्रिय नहीं थे। हालांकि, उनका परिवार राजनीतिक रूप से काफी प्रभावशाली है। उनके बड़े भाई अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव (38) का बुधवार तड़के निधन हो गया था। वह विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास के किचन में सुबह करीब चार बजे अचेत अवस्था में मिले थे। इसके बाद प्रतीक के नौकर ने सिविल अस्पताल में फोन किया। डॉक्टरों की टीम प्रतीक के घर गई। घर पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसके बाद प्रतीक को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।  

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के श्रमिकों को बड़ी राहत, धामी सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाया, एक अप्रैल 2026 से होगा लागू
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर पत्नी अपर्णा हरिद्वार पहुंची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हृदय गति रुकने की वजह से जान गंवाने वाले प्रतीक यादव को हायपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) के साथ ही खून का थक्का बनने की भी समस्या थी। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 29 अप्रैल को सांस लेने में समस्या होने पर प्रतीक यादव अंतिम बार मेदांता अस्पताल पहुंचे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें