फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश करना है तो, बैंक में खुलवाएं बस ये एक एकाउंट और आपको मिलेंगे 4 बड़े फायदे

Fri, 22 Jun 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
saving
अगर आप बचत के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो बैंक में बस ये खाता खुलवा लें। इसमें आपके एक नहीं कई फायदे मिलेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक चित्र
बैंक अधिकारी एके गुप्ता ने बताया कि, पब्लिक प्रोविडंट फंड यानी पीपीएफ लंबी अवधि का एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। यह एक नहीं बल्कि कई मायने में आपको फायदा होता है। इस खाते को कोई भी भारतीय नागरिक खुलवा सकता है। साथ ही इसमें आप हर महीने या फिर सालाना भी इनवेस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
income tax
आपको बता दें कि, इस एकाउंट पर आपको टैक्स नहीं देना होगा। इस एकाउंट को बैंकों ने कर मुक्त आय की श्रेणी में रखा है। इस पर  मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री होगा और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी पूरी तरह टैक्स फ्री होगी।

4 of 6
savings
अगर आपने यह एकाउंट खुलवाया है तो आपको लोन लेने की भी टेंशन नहीं होगी। इस एकाउंट पर आपको लोन की सुविधा भी मिलती है। खाताधारक दो साल पहले के अकाउंट बैलेंस का 25 फीसदी अमाउंट तक का लोन ले सकता है।  यह लोन खाता खोलने के वित्तीय वर्ष के तीसरे वित्तीय वर्ष में ले सकते हैं। इसमें आपको दो फीसदी ज्यादा ब्याज देना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
feds - फोटो : getty images
अगर आप अपने पीपीएफ खाते को मैच्योरिटी से पहले बंद करना चाहते हैं तो यह सुविधा भी आपको मिलती है। लेकिन ऐसा आप केवल गंभीर बीमारी, बच्चे की पढ़ाई आदि के लिए ही कर सकते हैं। इसमें आपके ब्याज का भुगतान करते समय एक फीसदी का जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gds - फोटो : getty images
इस खाते को खुलवाने के लिए आपको नॉमिनी की सुविधा भी मिलती है। वहीं यह एकाउंट आप 500 रुपए न्यूनतम जमा करके भी खुलवा सकते हैं। इसमें आप एक वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक ही खाते में जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें