फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्ठी-पत्री बांटने वाले 'पोस्ट ऑफिस' से अब यह सुविधा भी मिलेगी, पढ़ेंगे तो खुश हो जाएगा दिल

Fri, 29 Dec 2017 08:54 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
post office - फोटो : Demo photo
सदियों से चिट्ठी-पत्री बांटने वाले डाक विभाग ने अब आज की जरूरत के हिसाब से खुद में बदलाव किया  है। यह बदलाव लोगों को बहुत बड़ी राहत देगा। पढ़ेंगे तो दिल खुश हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
इंडियन पोस्ट - फोटो : source
डाक विभाग ने अब बैंकिंग सेवा भी शुरू कर दी है। डाक विभाग अब बैंकों की तर्ज पर सभी तरह के खाते खोलेगा, लेकिन जो सबसे फायदा ग्राहकों को मिलेगा वह यह है।
विज्ञापन

3 of 8
loan
बैंकों की तर्ज पर सभी तरह के खाते खोलने की साथ ही बैंकों की सहमति पर लोगों को ऋण भी देगा।

4 of 8
money
भारतीय डाक भुगतान बैंक (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) नाम से देशभर में बैंकिंग सुविधा शुरू की गई है। कुमाऊं में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भी ये बैंक खुलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2018 तक यहां भी यह सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
money
इन बैंकों में जमा, निकासी, बचत खाता, करंट अकाउंट, ड्राफ्ट, चेक आदि सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी। जिले के अन्य डाकघर भी इस बैंक से लिंक होंगे। अन्य बैंकों के चेक, ड्राफ्ट आदि भी यहां जमा किए जा सकेंगे। बैंक में जमा और निकासी की सीमा एक लाख रुपये तक ही होगी।
विज्ञापन

6 of 8
home loan
पेमेंट्स बैंक किसी ग्राहक को व्यक्तिगत, वाहन, मकान आदि के लिए सीधे ऋण तो स्वीकृत नहीं करेगा लेकिन अन्य बैंकों की एजेंसी के तौर पर ऋण सुविधा भी देगा।
विज्ञापन

7 of 8
banking
कुमाऊं के अन्य जिला मुख्यालयों में भी जल्द ही पोस्टल बैंक खोलने का प्रस्ताव है। कुमाऊं के नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारतीय डाक भुगतान बैंक खोलने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

8 of 8
banking
दोनों जिला मुख्यालयों में बैंक खोलने की प्रक्रिय शुरू कर दी गई है। बैंक के लिए भवन आदि की तलाश की जा रही है। जल्द ही ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं दी जाएगी।
- एसके कंडवाल, प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें