फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के दौरान कई जगह जबरदस्त हंगामा, समर्थकों के बीच चले लात-घूसे, पुलिस ने खदेड़ा

Mon, 19 Nov 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
vote
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट से नाम गायब होने के बाद कई जगह मतदाताओं में जबरदस्त हंगामा हो गया। कई जगह मामला अधिक बढ़ने पर पुलिस ने वोटर्स को खदेड़कर मामला शांत कराया। विकासनगर के आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान स्थल पर सभासद पद के भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी की दोनों प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घुसे चलने लगे। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी घायल हो गया। मौजूद पुलिस किसी तरह दोनों पार्टी समर्थकों को बाहर तक ले गई। जहां लाठियां फटकार मारपीट कर रहे लोगों को तीतर-बीतर किया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
vote
देहरादून के ब्रहमपुरी लोहिया नगर में भी कई सौ मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब मिले। इसके बाद वोटर्स ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन

3 of 6
vote
मसूरी के वार्ड 7 कुलड़ी में धीमी गति से मतदान कराए जाने को लेकर मतदाताओं में निर्वाचन अधिकारियों के प्रति रोष भरा हुआ है। मतदाता पीएस पटवाल ने बताया कि वे सुबह आठ बजे से मतदान केंद्र में अपना वोट देने के लिए लाईन में लगे है। लेकिन मतदान अधिकारी बहुत ही सुस्त गति से मतदान करवा रहे है।

4 of 6
vote
वार्ड नम्बर 32 भुरारानी के प्राथमिक विद्यालय में बूथ पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में हुई नोक झोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। यह वार्ड अतिसंवेदनशील है। 
विज्ञापन

5 of 6
vote
कुमाउं में लोहिया नगर मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने सूची से नाम गायब होने पर हंगामा किया। इसके बाद मतदाताओं ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मतदान बंद करने की चेतावनी दी। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर मामला संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vote
केलाखेड़ा में मतदान  स्थल के पास प्रचार करने को लेकर हंगामा हो गया। मौके पहुंची पुलिस एक आरोपी को पकड़ कर थाने में बैठा दिया। घटना को लेकर लगी भीड़ को  पुलिस ने सड़क लाठी फटकार कर खदेड़ा। इसके बाद मामला शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें