फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में बर्फ के बीच जवानों ने पीएम मोदी के लिए ऐसे बनाया रास्ता, देखिए तस्वीरें...

Fri, 09 Nov 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
kedarnath
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे में मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। गौचर हवाई पट्टी पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए जरूरी इंतजाम किए गए । साथ ही केदारनाथ में भी दो सेफ हाउस बनाए गए हैं, जो सुरक्षा घेरे में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
kedarnath
पुलिस के जवानों ने मंदिर परिसर को पूरी तरह से बर्फ विहीन कर दिया गया है। वीआईपी हेलीपैड से मंदिर तक रास्ते की बर्फ हटा दी गई है। रास्ते को एटीवी के संचालन लायक बना दिया गया है। 25 फीट चौड़े और 250 मीटर लंबे मंदिर मार्ग के मध्य क्षेत्र में पांच से छह फीट तक रास्ता बनाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
kedarnath
उदक कुंड के चारों तरफ बर्फ हटा दी गई है। संगम से मंदाकिनी नदी पर बन रही सुरक्षा दीवार और उसके ऊपर बन रहे आस्था पथ पर बर्फ हटाने का कार्य देर शाम तक जारी था। इन स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम भी पुख्ता कर दिए गए हैं। 

4 of 5
kedarnath
जिन-जिन स्थानों का प्रधानमंत्री निरीक्षण करेंगे, वहां तक आवाजाही आसान हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। वीआईपी हेलीपैड पर सुबह छह बजे से सुरक्षा जवान तैनात कर दिए गए। केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 698 सुरक्षा अधिकारी व जवान तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedarnath
मंदिर परिसर से 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था में तीन एसएसपी, चार एसपी, तीन एएसपी, आठ सीओ, 27 इंस्पेक्टर, 72 सब इंस्पेक्टर, 89 हेड कांस्टेबल, 248 पुरुष कांस्टेबल, 68 महिला कांस्टेबल, 138 जवान पीएससी, 19 फायर सर्विस जवान, 14 एटीएस व 4 बीटीएस के जवान तैनात हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें