तेज रफ्तार बस चार साल के मासूम के ऊपर चढ़ गई। हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की हालत देखकर मौजूद लोगों ने जब हंगामा शुरू किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। तस्वीरें देखिए....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
बस हादसे में बच्चे की मौत
उत्तराखंड के हल्द्वानी में बस की चपेट में आकर एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद लोगों ने पत्थरबाजी की जिसमें एसआई घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
बस हादसे में बच्चे की मौत
बच्चे का नाम अदनान बताया जा रहा है। बच्चा लाइन नंबर 18 में रहता था। वह अपने भाई के साथ साइकिल पर घर जा रहा था। इसी दौरान बनभूलपुरा थाने के पास एक बस ने साइकिल को टक्कर मार दी।
4 of 6
बस हादसे में बच्चे की मौत
टक्कर लगते ही बच्चे का भाई छिटक दूसरी तरफ गिर गया। वहीं अदनान बस के अगले टायर के नीचे आ गया। जिससे वह घायल हो गया और तुरंत बेहोश हो गया। लोग उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
बस हादसे में बच्चे की मौत
इसके बाद वहां मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और आग लगाने की कोशिश की। इसी दौरान वहां पहुंचे एसआई और कोतवाल के सिर पर पत्थर लग गया पुलिस हालात को संभालने में जुटी हुई है।
बता दें कि यह इस क्षेत्र में इसी तरह की तीसरी घटना है। बीते 30 नवंबर को बस की चपेट में आकर नर्सरी के छात्र की मौत हो गई थी। बस की चपेट में आए दारेन को बचाने के लिए उसने अपनी जान जोखिम में डालकर भरसक कोशिश की लेकिन बचा न सका।