फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में की तोड़फोड़, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा, तस्वीरें...

Tue, 03 Sep 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में एसएमजेएन पीजी कॉलेज में छात्र ओपन चुनाव (कॉलेज के हर छात्र को वोट देने का अधिकार) कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ की। इसके चलते पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया। इसमें पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पूरे मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता देर शाम तक देवपुरा कार्यालय पर विचार विर्माश करते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को करीब 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एसएमजेएन कॉलेज में पहुंचे। यहां पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और कॉलेज छात्रों ने ओपन चुनाव की मांग लेकर जमकर नारेबाजी की और कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंका। आरोप है कि इसी बीच कुछ छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। तोड़फोड़ की सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस कॉलेज में पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करते हुए कॉलेज से बाहर निकाला। 
विज्ञापन

3 of 7
एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्यवाई में आदर्श कश्यप के सिर पर चोट लगी, जबकि पुलिस से धक्का मुक्की में संगठन मंत्री राहुल सारस्वत के कपड़े फट गए। इसके साथ ही नगर मंत्री करन वर्मा, नवजोत वालिया, दक्ष शर्मा, शिवांग चौहान, तरुण चौहान आदि कार्यकर्ता भी चोटिल हो गए। इसके बाद परिषद कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। एबीपीपी कार्यकर्ताओं का आरोप कि पुलिस ने शांतिपूर्ण धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और छात्राओं के अभद्रता की।

4 of 7
एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
परिषद के संगठन मंत्री राहुल सारस्वत और जिला संयोजक आदित्य गौड़ ने बताया कि यदि तीन दिन के भीतर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाई नहीं की जाता है तो कोतवाली का घेराव किया जाएगा। एबीवीपी के जिला संयोजक आदित्य गौड़ और नगर मंत्री करण वर्मा ने बताया कि कॉलेज में छात्र कल्याण परिषद के चुनाव को लेकर कक्षा प्रतिनिधि छात्रों के माध्यम से चुनाव कराया जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज में यह चुनाव प्रक्रिया आचार संहित को प्रभावित करती है। इसका परिषद के कार्यकर्ता विरोध करते आए हैं। इस संबंध में कॉलेज और जिला प्रशासन को कईं बार ज्ञापन दिया गया। इस पर कोई कार्रवाई न होने पर परिषद के कार्यकर्ताओं को बाध्य होकर आंदोलन करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 7
एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
परिषद के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चर्चित बालियान ने कहा कि अब एसएमजेएन कॉलेज में छात्र कल्याण परिषद के ओपन चुनाव को लेकर प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर कॉलेज प्रशासान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के साथ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
एमएमजेएन कॉलेज में छात्र कल्याण परिषद के ओपन चुनाव को लेकर जहां परिषद के कार्यकर्ता लाठी खाने के लिए भी तैैयार है। वहीं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद के चुनाव को परिषद के कार्यकर्ता लंबे से समय से मौन नजर आ रहे हैं। परिषद के संगठन मंत्री ने बताया कि परिषद हर शैक्षणिक संस्थान में चुनाव कराए जाने के पक्ष में है। गुरुकुल विवि में भी चुनाव को लेकर आंदोलन के साथ ही कईं बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें