फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हत्या से देहरादून में हड़कंप, इकलौती बेटी पर टूटा दुखों का पहाड़, तस्वीरें देखें...

Tue, 26 Mar 2019 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून जिले के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। हत्या की सूचना सुनते ही मृतक की इकलौटी बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बता दें कि बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
जानकारी के मुताबिक डोईवाला के माधव वाला गांव में सोमवार देर रात एक बुजुर्ग की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। 65 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र बक्शी सिंह निवासी माधव वाला अकेले मकान में रहते थे।
विज्ञापन

3 of 5
आज सुबह नौकर ने आकर उन्हें मृत पाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया गया कि आरोपी घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़ कर ले गए हैं। हत्या कांड से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात परमेंद्र सिंह, सीओ लोकगीत सिंह, डोईवाला इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं मय पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस प्रथम दृष्टया अवैध संबंध और प्रॉपर्टी से जोड़ कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें