फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की कनपटी पर बंदूक तानकर बोले बदमाश, बताओ कहां है वो कांग्रेसी नेता, उसे मारना है

Mon, 16 Oct 2017 08:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
pistol
रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को मारने के लिए आए बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कनपटी पर तमंचा रखकर बोले, ' कहां है वो कांग्रेसी नेता धस्माना, जल्दी बताओ मारना है उसे'।









 
विज्ञापन

2 of 5
dhasmana
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के ईसी रोड स्थित कार्यालय में रविवार सुबह 7:30 बजे तीन हथियारों से लैस बदमाश घुस गए। कार्यालय में धस्माना के 3 कर्मचारी धर्मेंद्र, विपिन और सूरज रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
dhasmana
बदमाशों ने धर्मेंद्र की कनपटी पर तमंचा लगाकर उससे धस्माना के बारे में पूछताछ की। बोले धस्माना को मारना है। धर्मेंद्र के हाथ पैर बांध दिये और दूसरे कमरे में सो रहे विपिन के भी हाथ बांध दिए। विपिन वहां से पीछे के रास्ते मकान की छत पर भाग गया और सूरज को घटना की जानकारी दी।

4 of 5
dhasmana
सूरज और विपिन के छत से शोर मचाने पर बदमाश वहां से पैदल भाग गए। बदमाशों की सेंट्रो कार पास में इनकम टैक्स ऑफिस के पास खड़ी थी। बदमाश उससे फरार हो गए। सूचना पर धस्माना और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए नाकेबंदी की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhasmana
बदमाशों ने कार्यालय में एक अलमारी खोली और वहां उथल पुथल की। धस्माना के मुताबिक उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। लेनदेन भी नहीं है। बदमाश उसे मारने की धमकी देते हुए ऑफिस क्यों आये इसकी जानकारी नहीं है। एसपी सिटी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। एक सीसी फुटेज में कार का नंबर मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें