आठ साल पहले तीन वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर ईनामी बदमाश ‌हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह बदमाश यहां भिखारी बनकर अपनी जिंदगी गुजर रहा था।   फिलहाल पुलिस ने इस बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   इस शातिर बदमाश की पहचान रामनाथ पुत्र हरिचंद्र निवासी बिजनौर उत्तरप्रदेश के रुप में हुई है।   पुलिस वैरी‌फिकेशन के दौरान इस बदमाश की हकीकत पुलिस के सामने आई।  2009 में साढ़े तीन हजार रुपए के ईनामी रामनाथ ने हरिद्वार में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।