मंगलवार 27 दिसंबर को राजधानी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के लिए पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को रैली स्थल का जायजा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
pm modi
एडीजी कानून व्यवस्था राम सिंह मीना ने अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर, सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। देर रात तक शहर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
3 of 9
pm modi rally
पीएम मोदी की रैली के लिए क्षेत्र का आसमान से जायजा लेता हेलीकॉप्टर।
4 of 9
pm modi rally
रैली से पूर्व मेटल डिटेक्टर मशीन से जांच से करते सुरक्षाकर्मी।
विज्ञापन
5 of 9
pm modi rally
पीएम मोदी की रैली के लिए बनाया गया मंच।
विज्ञापन
6 of 9
pm modi rally
सुरक्षाकर्मियों को परेड मैदान में होने वाली पीएम मोदी की रैली से संबधित जरूरी दिशा निर्देश देते डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति।
विज्ञापन
7 of 9
pm modi rally
पीएम मोदी की रैली के पुलिसकर्मियों को निर्देश देते अधिकारी।
8 of 9
pm modi rally
राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वायड की रानी ने सोमवार को आईएसबीटी की सुरक्षा देखी। रेंजर राकेश सिंह नेगी की अगुवाई में वन आरक्षियों की टीम जर्मन शेफर्ड डॉगी रानी को लेकर बस अड्डे आई। रानी ने बस अड्डे में और बसों के अंदर भी सुरक्षा का जायजा लिया। डेढ़ घंटे तक डॉग स्क्वायड की टीम ने बस अड्डे के चप्पे-चप्पे को छाना। टीम में वन दारोगा दाता राम, वन आरक्षी काका और हैप्पी सिंह शामिल रहे।
यह फोर्स रहेगी तैनात: एसपी, एसएसपी- 9, एएसपी- 18, सीओ-16, इंस्पेक्टर- 23, एसओ-10, एसआइ- 163, महिला एसआई- 16, हेड कांस्टेबल- 53, कांस्टेबल- 738, लेडीज कांस्टेबल- 80, ट्रैफिक इंस्पेक्टर- 2, एसआई- 2, हेड कांस्टेबल-18, कांस्टेबल- 248। इसके अतिरिक्त टियर गैस की दो गाड़ी, फायर सर्विस की तीन गाड़ियां, क्यूआरटी के तीन दस्ते व बड़ी संख्या में आमर्ड पुलिस कर्मी स्थल के आसपास मौजूद रहेंगे।