फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो ऐसे तैयार हुई थी जहरीली शराब, 'मास्टरमाइंड' ने बताया पूरा सच, पढ़ेंगे तो यकीन नही होगा

Wed, 13 Feb 2019 08:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
अवैध शराब
रुड़की और सहारनपुर में 100 से ज्यादा लोगों की मौत का कारण बनी कच्ची जहरीली शराब मामले की परत दर परत खुल रही है, उससे यह साबित हो गया है कि अब सिंथेटिक दूध बनाने की तकनीक पर ही तरल पदार्थ से सिंथेटिक शराब बनाने के युग की शुरुआत हो चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 6
जहरीली शराब
सिंथेटिक दूध की तरह ही तरल पदार्थ को पानी में मिलाकर चंद मिनट में ही सिंथेटिक शराब तैयार की जा रही है। इस धंधे में उतरने वाले आरोपियों को अब न भट्टी बनाने का झंझट है और न ही गुड़ व आग की जरूरत है। इतना ही नहीं सिंथेटिक शराब बनाने को लेकर पुलिस गिरफ्तारी का खतरा भी कम हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
शराब से मौत
सहारनपुर और हरिद्वार में कच्ची जहरीली शराब ने इस कदर कहर बरपाया है कि मौत का आंकड़ा सौ से पार हो गया। दोनों जिलों की पुलिस के सामने चुनौती थी कि कच्ची शराब में ऐसा क्या था, जिससे कई जिंदगियों की डोर पलभर में टूट गई। दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर एक के बाद एक कड़ी जोड़ी और मंगलवार को आखिर पुलिस को सफलता मिल ही गई। 

4 of 6
अवैध शराब
पुलिस ने जिस आरोपी अर्जुन और लाडी को पकड़ा है, उनसे कच्ची शराब बनाने में प्रयोग होने वाले तरल पदार्थ की जानकारी ली तो चौंकाने वाली बात सामने आई। लाडी और अर्जुन ने बताया कि वह तरल पदार्थ में पानी मिलाकर कच्ची शराब तैयार करते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
शराब से मौत
तरल पदार्थ में पानी मिलाकर चंद मिनटों में सैकड़ों लीटर कच्ची शराब तैयार होने की बात ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि अब सिंथेटिक दूध की तरह सिंथेटिक शराब बनाने का युग शुरू हो चुका है। सिंथेटिक शराब बनाने और भट्टी पर शराब बनाने में जमीन आसमान का फर्क है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शराब से मौत
भट्टी पर शराब तैयार करने के लिए गुड़, लाहन, बर्तन समेत अन्य सामान एकत्रित करना पड़ता है। ऐसे में मुखबिरी होने पर गिरफ्तारी होने का खतरा ज्यादा रहता है, लेकिन सिंथेटिक शराब के धंधे में लगे लोगों को इन सब से निजात मिल गई है। इसके अलावा यह सिंथेटिक शराब आसानी से एक जिले से दूसरे जिले भेज दी जाती है। क्योंकि इस सिंथेटिक शराब को पहचानने में पुलिस भी धोखा खा जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें