फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में आया था 'मौत का सामान', 34 की गई जान, सफेद वाली ने बरपाया कहर...

Mon, 11 Feb 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
शराब से मौत
जहरीली शराब कांड के खलनायक के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जांच में यह बात सामने आ गई है कि कोल्ड ड्रिंक की दस बोतलों में कच्ची शराब आई थी। इसमें से सफेद रंग वाली शराब ने कहर बरपाया है।
विज्ञापन

2 of 5
शराब से मौत
आरोपी की तलाशी में दोनों प्रदेशों की पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। चलती रही। हरिद्वार और सहारनपुर के एसएसपी शनिवार रात एक साथ बैठ कर कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। झबरेड़ा के बालूपुर का जहरीली शराब कांड अब तक उत्तराखंड के 34 लोगों की जिंदगी निगल चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
शराब से मौत
दो दिन की भागदौड़ के बाद पुलिस को शराब की आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण इनपुट मिल गए हैं। पुलिस अब तक काफी लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हरिद्वार और सहारनपुर पुलिस अपने स्रोत से कार्रवाई में जुटी है। गढ़वाल रेंज के आईजी अजय रौतेला ने हरिद्वार और सहारनपुर के एसएसपी को शनिवार रात में बैठ कर एक दूसरे की कार्रवाई की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए हैं।

4 of 5
शराब से मौत
इसी बीच सूत्रों का दावा है कि पुलिस पूछताछ में पता चला है कि बृहस्पतिवार की रात कच्ची शराब की 10 बोतलों की आपूर्ति हुई थी। शराब कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरी थी। इनमें से कुछ बोतलों में सफेदी ज्यादा थी। इसी शराब के सेवन से सबसे ज्यादा जनहानि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब से मौत
घटना वाले रोज कच्ची शराब की आपूर्ति करने के मामले में कुछ इनपुट मिले हैं। इन पर कार्रवाई चल रही है। जल्द ही अच्छे परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें