फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जहरीली शराब से अब तक 34 लोगों की मौत, पढ़िए 10 चौंकाने वाली बातें

Tue, 12 Feb 2019 08:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 10
शराब की भट्टियों पर छापेमारी
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 34 लोगों की मौत होने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 100 से अधिक लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले इस जहरीली शराब कांड से दोनों राज्यों की जनता में रोष व्याप्त है।

 
विज्ञापन

2 of 10
शराब से मौत
बीते गुरुवार यानी 7 फरवरी को हरिद्वार जिले के बाल्लुपुर गांव में किसी की तेरहवीं थी। खाना खाने के बाद यहां से लौटते समय 100 से अधिक ग्रामीणों ने गांव से कच्ची शराब खरीदी थी। बताया जा रहा है कि तेरहवीं से जाने के बाद शराब पीने से लोगों की हालत बिगड़ने लगी।

 
विज्ञापन

3 of 10
शराब से मौत
शुक्रवार सुबह झबरेड़ा और भगवानपुर क्षेत्र के छह गांवों में मौत का कहर टूट पड़ा। यहां के बिंडुखड़क, बाल्लुपुर, भलस्वागाज, जहाजगढ़, नन्हेड़ा, अनंतपुर, चूड़ियाला, माणकपुर गांवों के 20 लोगों को सीने में तेज दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी मौत हो गई।

 

4 of 10
शराब से मौत
घटना की जानकारी मिलते ही शासन और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आईजी गढ़वाल अजय रौतेला, डीएम दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया। साथ ही बीमार लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

 
विज्ञापन

5 of 10
शराब से मौत
रविवार तक इस मामले में 34 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद आबकारी निरीक्षक समेत 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने भी झबरेड़ा थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और हलका कांस्टेबल को निलंबित कर पुलिस क्षेत्राधिकारी (मंगलौर) के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए।

 
विज्ञापन

6 of 10
शराब से मौत
जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए। साथ ही घटना की जांच के लिए एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने एसआईटी का गठन किया। एसआईटी एसपी देहात नवनीत सिंह के सुपर विजन में जांच करेगी। एसआईटी का नेतृत्व सीओ मंगलौर बीएस रावत करेंगे।

 
विज्ञापन

7 of 10
प्रेस कांफ्रेंस करते पुलिस अधिकारी
जहरीली शराब कांड के बाद जिले में अवैध एवं कच्ची शराब पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। सुबह होते ही हल्का प्रभारियों से लेकर कांस्टेबलों को बाकायदा शराब बरामदगी के टास्क दिए जा रहे हैं। अफसरान की नजर में अपने नंबर भी बढ़ाने हैं, इसलिए पूरा फोकस फिलवक्त बस शराब पर ही आकर ठहरा हुआ है।

 

8 of 10
शराब से मौत
देहात में जहरीली शराब से कई ग्रामीणों की मौत होने के बाद से पुलिस के टारगेट पर शराब तस्कर आ गए हैं। एक तरफ तो शराब की भट्टियां ध्वस्त की जा रही है और दूसरी तरफ बड़ी संख्या में देसी शराब के पव्वे पकड़े जा रहे हैं। युद्ध स्तर पर शराब विरोधी अभियान चल रहा है।

 

9 of 10
जहरीली शराब केस
श्यामपुर जैसे क्षेत्र में कच्ची शराब कभी कभार ही पकड़ी जाती रही है, लेकिन इस घटना के बाद श्यामपुर पुलिस ने भी बड़े स्तर पर अभियान छेड़ दिया। इसके लिए बाकायदा यूपी पुलिस की मदद भी ली। हर तस्कर के घर तक दबिश दी गई। ठीक इसी तरह पथरी पुलिस भी हरकत में आ गई। शहर में ज्वालापुर, रानीपुर, सिडकुल, शहर कोतवाली, कनखल पुलिस भी केवल शराब पकड़ने में ही जुट गई है। अवैध शराब ले जा रहे तस्कर पकड़े जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

10 of 10
जहरीली शराब केस
कांस्टेबलों को एसओ इंस्पेक्टरों ने टास्क दिया है और हर घंटे में टास्क की समीक्षा भी मोबाइल फोन पर हो रही है। चूंकि बड़ी घटना घटी है लिहाजा अपने अपने क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई कर एसओ इंस्पेक्टर आला अफसरान को गुडवर्क, संवेदनशीलता का संदेश देने में जी जान से जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें