खबर है कि देश का यह सरकारी बैंक अपनी 300 ब्रांच बंद कर सकता है। अगर आपका खाता इस बैंक में है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 6
pnb bank
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से खबर है कि पंजाब नेशनल बैंक अगले 12 महीनों के अंदर 300 बैंक शाखाओं को या तो बंद कर सकता है या फिर उनकी जगह बदल सकता है। फिलहाल बैंक ने इन शाखाओं के नाम नहीं बताए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
internet banking
इसका कारण इनका लगातार घाटे में चलना है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल बैंकिंग ने रफ्तार पकड़ी है और बैंक के क्षेत्र का विस्तार किया है।
4 of 6
money
बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने एक हिंदी अखबार को बताया कि व्यापारिक रणनीति के लिहाज से घाटे में चल रही शाखाओं को मुनाफे वाली शाखाओं में बदलना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
5 of 6
PNB
बता दें कि बीते वित्त वर्ष के दौरान देश में बैंक की 6,937 शाखाएं थीं।
वित्त वर्ष 2018 में सितंबर के अंत तक इसने इस आंकड़े को 6,940 कर लिया था।
बैंक की शाखाओं के बंद होने या फिर नाम बदलने के बारे में अभी हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई आदेश आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- अनिल खोसला, मंडल प्रमुख पीएनबी उत्तराखंड