खबर से बैंक और पुलिस में हड़कंप मच गया। देर रात तक बैंक अधिकारी तकनीकी कमी पकडने और नुकसान के आंकलन में जुटी थी। वहीं एटीएम से 10 गुना ज्यादा नोट निकलने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
PICS: ATM ने उगली 10 गुना रकम, लाखों लेकर भागे लोग
2 of 6
रुड़की की चंद्रपुरी कॉलोनी में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। बृहस्पतिवार की शाम कुछ ग्राहकों ने जब अपना कार्ड लगाकर पिन कोड डाला तो रकम से 10 गुना ज्यादा नोट निकलकर बाहर आए।
विज्ञापन
PICS: ATM ने उगली 10 गुना रकम, लाखों लेकर भागे लोग
3 of 6
इसके बाद आए ग्राहकों के साथ भी वैसा ही हुआ। खाते में मौजूद रकम से ज्यादा नोट निकलने पर ग्राहक भी हैरान रह गए। जबकि कुछ ग्राहक ज्यादा रकम लेकर रफूचक्कर भी हो गए।
PICS: ATM ने उगली 10 गुना रकम, लाखों लेकर भागे लोग
4 of 6
बहरहाल सूचना बैंक तक पहुंच गई। 10 गुना ज्यादा नोट उगलने की सूचना पर बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया और वह तकनीकी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
PICS: ATM ने उगली 10 गुना रकम, लाखों लेकर भागे लोग
5 of 6
बताया जा रहा है कि एटीएम मशीन के सॉफ्टवेयर में कुछ गड़बड़ी आने के कारण ऐसा हुआ है। मामला चूंकि लाखों की रकम से जुड़ा है, मौके पर लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस भी एटीएम के आस पास तैनात रही। बैंक अधिकारियों का कहना है कि अभी देखा जा रहा है कि कितना नुकसान हुआ है। कमी का पता भी लगाया जा रहा है।
PICS: ATM ने उगली 10 गुना रकम, लाखों लेकर भागे लोग
6 of 6
एटीएम मशीन से 10 गुना ज्यादा रकम निकलने की सूचना जंगल की आग की तरह शहर में फैल गई। जिसे सुनकर लोग एटीएम की तरफ दौड़ पड़े। कुछ लोग नोट जुटाने के लिए तो कुछ कोतुहलवश मामला जानने के लिए चंद्रपुरी पहुंचे।