फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिर से लकड़ी के घर में रहेंगे 'पीएम मोदी', साधु वेश में गंगा तट और गुफाओं में करते दिखेंगे साधना

Thu, 17 Jan 2019 08:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 6
pm modi
दशकों पहले जिस जगह पर पीएम मोदी ने साधना की थी अब वे वहां फिर से तपस्या में लीन दिखेंगे। जी हां, यह दृश्य उनकी बायोपिक में देखने को मिलेगा। अमर उजाला से वार्ता के दौरान निर्देशक ओमंग कुमार ने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म की लोकेशन तलाशने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
pm modi film poster - फोटो : twitter
फिल्म के नाम का खुलासा किए बगैर उन्होंने बताया कि यह फिल्म देश के प्रसिद्ध व्यक्ति की जीवनी पर आधारित होगी जिसमें विवेक ओबेरॉय बतौर एक्टर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए गुजरात व दिल्ली के अलावा हिमालयी क्षेत्र के कुछ स्थानों को देखा गया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
omang kumar - फोटो : अमर उजाला
इसमें निर्देशक हीरो को पारंपरिक लकड़ी के घरों में रहते, गुफाओं व गंगा तट पर साधना करते तथा हिमालय की बर्फीली चोटियों पर विचरण करते दिखाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि काफी अध्ययन के बाद उन्हें हर्षिल व टिहरी क्षेत्र में फिल्म की जरूरत के अनुसार की कुछ लोकेशन की जानकारी मिली है। 

4 of 6
trivendra singh rawat
इसी का जायजा लेने कुमार उत्तरकाशी पहुंचे हैं। बताया कि इस संबंध में उन्होंने बीते मंगलवार को देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र रावत से भी मुलाकात की थी। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के कुछ साल हिमालय में साधु की तरह साधना करते हुए गुजारे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
omang kumar
जबकि कुछ माह पूर्व अपने हर्षिल दौरे के वक्त भी पीएम ने गंगा तट में कुछ पल बिताए थे। वहीं ओमंग कुमार भी विवेक ओबरॉय को लेकर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी शीर्षक फिल्म बनाने जा रहे हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि इस बहुचर्चित फिल्म के लिए ही टीम उत्तरकाशी पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
omang kumar
प्राकृतिक व पारंपरिक सौंदर्य से परिपूर्ण हर्षिल घाटी में कई टीवी सीरियलों व फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। सन् 1985 में बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर ने अपनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की शूटिंग हर्षिल क्षेत्र में की थी। इसके बाद आशुतोष गोवारीकर के टीवी सीरियल एवरेस्ट सहित बाबा रामदेव के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री तथा दिया मिर्जा द्वारा संचालित डॉक्यूमेंट्री 'गंगा' की शूटिंग भी यहां हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें